चांदनी……. बस एक दिन के लिए वापिस आ जाओ, Dard Bhari Sad Love Story in Hindi

मैं अब थक चुका हूँ….
मेरी हड्डियों में अब ज़्यादा जान नहीं बची……
मेरी आँखें भी अब काफी कमज़ोर हो गयी है….
मेरा दिल अब बहुत कमज़ोर हो गया है क्यूंकि आज इसने उस इंसान को खो दिया जिसकी वजह से ये धड़कता था….
मैं एक 68 साल का बूढ़ा आदमी जब भी अपनी ज़िन्दगी के पन्नो को फ़िरोलता हूँ तो मुझे कुछ खास नहीं दिखता. मेरे पास कुछ भी ऐसा नहीं जिसे याद करके मैं अपनी ज़िन्दगी पर नाज़ कर सकू. जब भी मैं अपनी ज़िन्दगी के गुज़रे वक़्त पर नज़र डालने की, गुज़रे वक़्त को याद करने की कोशिश करता हूँ तो मुझे सिर्फ और सिर्फ अपने ऑफिस में बिताया वक्त याद आता है. इसके इलावा मुझे कुछ याद नहीं कि कब मैंने अपने बच्चो और पत्नी के साथ अच्छा वक्त बिताया था.
आज मैं कुछ भी नहीं लेकिन…..
मैंने चांदनी से ज़्यादा खूबसूरत लड़की कभी नहीं देखी थी.
लेकिन हमारा प्यार शादी के 2 साल बाद कही खो गया…
मेरा काम मुझ पर हावी होने लगा था. हर वक्त मुझे काम की चिंता रहती थी. चांदनी भी बच्चो में बहुत बिजी रहा करती थी. हम दोनों जैसे एक दूसरे के लिए टाइम ही नहीं निकाल पाते थे.
लेकिन चांदनी का वो सुबह मेरे लिए चाय बना कर देना नहीं बदला. वो उसका प्यार जताने का अपना तरीका था लेकिन मैंने कभी गौर ही नहीं किया. उस वक्त भी मैं अपनी फाइल्स में बिजी रहता था.
शादी के 43 साल बाद चांदनी की brain tumour की वजह से मौत हो गयी. वो मुझे अक्सर कहा करती थी कि मेरे सर में दर्द रहता है और मैं उसे सिर दर्द की दवाई दे देता था और कहता था कि ठीक हो जाएगा.
हॉस्पिटल के बेड पर चांदनी कई दिनों तक मौत से लड़ती रही लेकिन अंत में हार गयी. जिस दिल को मैंने इतनी शिद्दत से चाहा था अब वो कभी नहीं धड़केगा.
उस दिन मैं बहुत रोया, क्यूंकि उसे बचाने के लिए मैं कुछ ना कर पाया.
मेरी पत्नी, मेरे बच्चो की माँ आज इस दुनिया से चली गयी, मैं टूट चूका हूँ.
मैं कुछ भी नहीं था लेकिन चांदनी ने मेरी ज़िन्दगी में आने के बाद मुझे पहचान दी. हम दोनों एक दूसरे की ज़िन्दगी थे पर मैंने अपने रिश्ते को अहमियत ना देते हुए अपने काम से प्यार किया। शायद ही मैं ज़िन्दगी में खुद को माफ़ ना कर पाउ.
उसके जाने से पहले मैं उससे कहना चाहता था कि “चांदनी ….. बस एक दिन के लिए वापिस आ जाओ” ताकि मैं उससे माफ़ी मांग सकू. उस वक्त के लिए जो मैंने उसे नहीं दे पाया लेकिन अब वो मुझसे बहुत दूर जा चुकी है
आज की युवा पढ़ी से मैं यही कहना चाहता हूँ कि काम ज़रूरी है लेकिन अपने जीवन साथी के साथ वक्त बिताना भी ज़रूरी है. आज से कुछ सालों बाद आपको अपने काम से ज़्यादा इस बात पर गर्व होगा कि मैंने अपनी पत्नी या पार्टनर के साथ कितना वक्त बिताया.
जवानी से ज़्यादा ज़िन्दगी में बुढ़ापा लम्बा लगता है और बिना प्रेम या पार्टनर के ये बुढ़ापा काटना जैसे पल-पल मौत को झेलने के बराबर है. अभी उठिये और अपने पार्टनर को बताईये कि आपको उनके साथ की कितनी ज़रूरत है, उन्हें खुश रखिये क्यूंकि अगर वो खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहेंगे और ज़िन्दगी बड़ी आसान और सुखमयी हो जायेगी.
Dosto ye thi ek aisi love story that will make you cry, kam se kam aapki aankhe to nam zarur hui hongi is story ko padh kar. Agar aapko ye sad emotional love story in Hindi achi lagi to ise Facebook aur WhatsApp par share karna na bhule.
0 Comments